फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और इस तरह इस कंटेस्टेंट ने जीत लिया 'BB11 विनर' का टाइटल, देखते रह गए घरवाले

Sat, 02 Dec 2017 06:32 PM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में जैसा सोचा था वही हुआ। 'BB11 विनर' का टाइटल एक कंटेस्‍टेंट ने जीत ही लिया और सभी घरवाले उसे देखते ही रह गए। ये कंटेस्‍टेंट हैं विकास गुप्ता, जोकि इस बार हितेन की कप्तानी की बागडोर भी संभालेंगे। जानिए आगे की स्लाइड में, कैसे होगा ये सब?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, ये सब हुआ एक टास्क में। हितेन इस टास्क को पढ़कर सुनाते हैं। टास्क के तहत कुछ टाइटल दिए गए थे, जिनके लिए पर्फेक्ट नाम घर के सदस्यों को चुनना था और फिर एक सेल्फी लेनी थी। हिना खान को 'शैतान' का टाइटल मिला, शिल्पा को 'थाली का बैंगन' और आकाश के 'गधा' टाइटल मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
लव त्यागी को 'फुस्स बम' और विकास को 'BB11विनर' का टाइटल मिला। सबने सेल्फी लीं और इस टास्क की विनर हिना खान बनीं। हिना को ड्राई फ्रूट का गिफ्ट हैंपर मिला। गिफ्ट हैंपर मिलते ही हिना खान खुश हो जाती हैं। गौरतलब है कि आज कैप्टेंसी टास्क में भी विकास जीत जाएंगे और घर के नए कैप्टन बन जाएंगे।

4 of 5
गौरतलब है कि आज वीकेंड के वार में सलमान के निशाने पर फिर से घरवाले होंगे। नॉमीनेशन वाले दिन पुनीश के अंडा फैंकने वाली बात पर क्लास हो सकती है। इसके अलावा हिना भी सलमान के निशाने पर हो सकती है। लग्जरी टास्क में आकाश का चेहरा बिगाड़ने पर शिल्पा की टीम भी सलमान के गुस्से का शिकार हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा आज या कल में बिग बॉस के घर से एक कंटेस्टेंट भी आउट होने वाला है। माना जा रहा है कि इस बार भी शो से आउट होने वाला कंटेस्टेंट चौंकाने वाला होगा। सूत्र बताते हैं कि बंदगी या पुनीश में से ही कोई एक इस बार घर से बाहर होगा। अगर ऐसा हुआ तो संभव है कि शो में चल रही लव स्टोरी टूट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें