फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल तक के बच्चों को न खिलाएं ये चीजें, भविष्य में हो सकती है गंभीर बीमारियां

Thu, 16 Jan 2020 10:07 AM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बच्चों के खान-पान का ऐसे रखें ख्याल
छोटे बच्चों का ख्याल रखना कोई आसान काम नहीं है। खासकर वो बच्चे जो बोलकर अपनी परेशानियां नहीं बता पाते, उनका ध्यान रखने में पेरेंट्स को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। 1-3 साल के बच्चों के पेरेंट्स को अकसर इस बात की टेंशन होती है कि बच्चे को क्या खिलाएं-पिलाएं। वहीं इस उम्र में बच्चों के खान-पान का ध्यान विशेष रूप से रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में पेरेंट्स के लिए यह हर वक्त यह चुनौतीपूर्ण फैसला होता है कि बच्चे को क्या खिलाया-पिलाया जाए, ताकि उसकी सेहत भी बनी रहे और किसी तरह का नुकसान भी न हो। 
विज्ञापन

2 of 7
बच्चों का ऐसे रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत शुरूआती एक साल तक बच्चे के माता-पिता को होती है। चूंकि यह बच्चे के खाने का शुरुआती दौरा होता है, इसलिए बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें पचाने की शक्ति उनके शरीर में नहीं होती। ऐसी चीजें खिला देने पर बच्चे को नुकसान हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि शुरूआती एक साल तक बच्चे को कौन-कौन सी चीजें नहीं खिलानी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चों को खिला सकते हैं ये चीजें - फोटो : सोशल मीडिया
छह माह से एक साल तक के बच्चे के लिए मां के दूध के अलावा दाल का पानी,चावल का पानी, चावल, सूजी का हलवा, खिचड़ी, पके फल, खीर, सेरलेक्स पौष्टिक आहार होते हैं। इसके अलावा पेरेंट्स को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें समय समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिलाया जाए। इससे उनका स्वास्थ्य भी बना रहेगा और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।

4 of 7
एक साल तक के बच्चों को न दें अधिक चीनी
बच्चे को एक साल तक रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं दें। रिफाइंड शुगर के सेवन से बच्चे का शरीर कमजोर होता है। बचपन से ही शुगर या फिर मीठा खाने की आदत हो जाने पर बच्चे की बॉडी में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे मोटापे के साथ-साथ दांतों की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
एक साल तक के बच्चों को न दें नमक - फोटो : pxiabay
विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे को करीब शुरूआती 6 महीने तक नमक नहीं खिलाना चाहिए। इस दौरान बच्चे की मां को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे उनके दूध में कम मात्रा में सोडियम बना रहे। इससे बच्चे के शरीर में सोडियम की कमी भी पूरी हो जाएगी। छह महीने से एक साल के बीच की उम्र में बच्चे को दिन में एक ग्राम नमक का ही सेवन करना चाहिए। इस उम्र में नमक के ज्यादा सेवन से बच्चे के शरीर में पथरी, हाई ब्लड शुगर, हड्डियों में कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
एक साल तक के बच्चों को न दें शहद - फोटो : social media
इस उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए। बच्चों के लिए शहद बोटुलिस्म का कारण भी बन सकता है जिससे कई बार जान का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही शहद में बैक्टीरिया भी होते हैं जिससे बच्चों की पाचन क्रिया में भी दिक्कतें आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक साल तक के बच्चों को न दें गाय का दूध - फोटो : Pixabay
गाय का दूध यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन नवजात के लिए यह किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होता। नवजात को शुरूआती एक साल तक गाय का दूध नहीं देना चाहिए। गाय के दूध में भारी मात्रा में प्रोटीन, सोडियम और पोटाशियम होता है, जिसे पचाने में बच्चों को मुश्किल होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें