लंबे समय से सियासत से दूर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर नई अटकलों ने जन्म ले लिया है। हर पार्टी की उन पर नजर है और बेशक सिद्धू चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन कभी आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने के संकेत तो कभी अकालियों के साथ नजर आना, आखिर मसला क्या है? इस बारे में सब जानने को उत्सुक हैं। जी हां, अब सिद्धू अकालियों के साथ मंच साझा करते नजर आए। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब की एक पार्टी सिद्धू को अपने पाले में लाने की जुगत में लगी हुई है। पार्टी ने ये भी एलान कर दिया है कि अगर सिद्धू साथ आते हैं तो वे विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा भी होंगे। हालांकि अभी भी नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं रविवार को राजनीतिक अज्ञातवास में चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में एक कार्यक्रम में पहुंचकर फिर सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने इस कार्यक्रम में अपने धुर विरोधी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व टकसाली अकाली नेताओं के साथ मंच साझा किया। इस कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से विभाग बदलने पर पिछले साल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नवजोत सिद्धू न तो कभी विधानसभा के सत्र में शामिल हुए और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
रविवार की रात अमृतसर नाटशाला में पत्रकार बरजिंदर सिंह की एलबम के रिलीज समारोह के दौरान आयोजित एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे तो नवजोत हजारों लोगों में चर्चा का विषय बन गए। कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धू पहली कतार में टकसाली अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, अमृतसर से कांग्रेसी सांसद गुरजीत औजला व अपने धुर विरोधी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के साथ बैठे।
कार्यक्रम के बीच बीच में सिद्धू और सांसद औजला के बीच कई बार बातचीत हुई और मजीठिया से दूरी बनी रही। सिद्धू ने टकसाली अकाली ब्रह्मपुरा का भी अभिवादन किया। अपने हलके, पार्टी कार्यक्रमों, विधानसभा सत्रों से दूर रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को इस कार्यक्रम में पहुंचकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।