जम्मू और कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक हमले के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार माना जा रहा है। संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए भारत की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा रहा है।
लेकिन मसूद अजहर पहला आतंकी नहीं है, जिसकी भारत को तलाश है। ऐसे कई और आतंकी है जिन्होंने भारत में बड़े-बड़े हमले करवाए हैं जिसमें कई लोगों की जाने गई हैं। आईए दिखाते हैं वे प्रमुख चेहरें जो कहीं-न-कहीं पाकिस्तान की धरती पर पल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आतंकी मसूद अजहर
पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद मसूद अजहर की तलाश
उड़ी के हमले में संगठन जैश की भूमिका के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। जैश का सबसे बड़ा सरगना मौलाना मसूद अजहर को कहा जाता है और उसे 2 जनवरी को हुए पठानकोट एयरबेस पर हमले के लिए जिम्मेदार माना गया है। हालांकि पाकिस्तान ने अजहर को हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है लेकिन भारत में अभी वह मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल है।
भारत में अजहर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 1999 में भारतीय विमान अपहरण के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
दाऊद इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम ने भारत को कई बार दहलाया
दाऊद इब्राहिम उन बड़े आतंकियों में से एक है जिसने भारत को कई बार दहलाया है और उसमें न जाने कितने लोगों की जान गई है। अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 मुंबई बम धमाकों के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम से दुनिया खौफ खाती है। कई देशों में ड्रग्स और नशे का कारोबार चला रहे डॉन से अपराधी डरते हैं।
आतंक का पर्याय माने जाने वाला यह आतंकी भारत के मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में नंबर वन पर है और वह विश्व के सबसे खूंखार आतंकवादियों की सूची में तीसरे नंबर पर है। बताते चलें कि दाऊद ने गुटखा, ड्रग्स और हथियार जैसे कई गैर-कानूनी धंधों की मदद से एक बहुत बड़ा काला कारोबार खड़ा किया है। खबर है कि दाऊद एक बड़ी बीमारी से जूझ रहा है और वह इस समय कराची, पाकिस्तान में है। इतना ही नहीं उसका व्यपार उसकी पत्नी देख रही है।
4 of 6
हाफिज सईद
हाफिज सईद भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में नंबर 1
हाफिज सईद एक ऐसा आतंकी है जिसे भारत में कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। हाफिज आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और उसे मुंबई बम धमाकों के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार माना जाता है।
इतना ही नहीं अमेरिका ने जब आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की सूची जारी की थी, उसमें हाफिज को दूसरे नंबर पर रखा गया था। साथ ही उस पर करोड़ों रुपये का ईनाम भी रखा गया है।
भारत सरकार 2003, 2005 और 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा को ज़िम्मेदारी मानती है। भारतीय संसद पर हमले की कड़ी भी इसी गुट से जुड़ती है। हाल ही हाफिज चर्चाओं में था क्योंकि उसने आतंकी बुरहान वानी के कश्मीर में मारे जाने के बाद शोक सभा ऐलान किया था और बुरहान वानी को शहीद घोषित किया था।
विज्ञापन
5 of 6
जकी-उर-रहमान
हाफिज का करीबी है लखवी
आतंकी हाफिज सईद के करीबी जाकिर-रहमान-लखवी को भी भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लखवी ही वह शख्स है जिसने मुंबई हमले की जिम्मेदारी ली और वही हमलावरों को निर्देश दे रहा था। लखवी का नाम अजमल कसाब, डेविड हेडली और अबु जुंदाल की पूछताछ में भी सामने आया।
हाफिज सईद की ही तरह वह भी भारत में मोस्ट वांन्टेड आतंकी है। नेशनल इनवेस्टिंगेटिंग एजेंसी यानी एनआईए जो मुंबई हमलों की जांच से जुड़ी थी, उसने लखवी को इस लिस्ट में रखा था। मुंबई की लोकल ट्रेन में वर्ष 2006 में हुए ब्लास्ट के पीछे भी लखवी की ही साजिश थी।
1990 में कश्मीर का मशहूर रह चुका नेता सैयद सलाहुद्दीन अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता पाया गया। वह कश्मीर में यूसुफ शाह के नाम से बड़े नेता के रूप में जाना जाता था। लेकिन, देश के खिलाफ बोलने के जुर्म में जब उसे गिरफ्तार किया गया तो इसने हथियार उठा लिए।
सके बाद इसने हिजबुल मुजाहिद्दीन नामक संगठन बनाया और कश्मीर में आतंक फैलाने लगा। कश्मीर में युवाओं को भड़काने में भी इस आतंकी ने बड़ी भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में इसकी तलाश की जा रही है।