फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को लेकर वो पांच दावे जो ब्रेकिंग न्यूज बने लेकिन झूठ निकले

विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत इन्सां
गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ नजर आने वाली हनीप्रीत इन्सां 25 अगस्त से फरार है। हर रोज उसके बारे में मीडिया में नई-नई ख़बरें और खुलासे आते हैं लेकिन असल में हनीप्रीत कहां है अभी तक सिवाय उसके कोई नहीं जानता। 

कुछ ऐसे ही कयास और खुलासे जो हनीप्रीत के बारे में अब तक लगाए गए। 
विज्ञापन

2 of 6
‘हनीप्रीत’ इंसा गिरफ्तार - फोटो : self
सबसे पहले हनीप्रीत को लेकर ख़बर आई कि उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस इनकार कर रही है। ख़बर कितनी सच थी अभी अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
Honeypreet Insan
इसके बाद हनीप्रीत को लेकर फिर से चर्चा हुई कि यूपी में एक जगह से उसकी कार मिली है। इसी कार के जरिए वह भागी थी और जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी लेकिन परिणाम फिर से इस बार भी ढाक के तीन पात। अब तक न कार का पता है न हनीप्रीत का। 

4 of 6
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इस सबके बाद हनीप्रीत को लेकर ऐसी ख़बरें आई कि बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित होता दिखा। कहा गया कि हनीप्रीत और गुरमीत के अवैध संबंध हैं। आधार बनाया गया हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता के आरोपों को। हालांकि डेरा इस बात को सिरे से खारिज कर रहा है। डेरे के मुताबिक ऐसे आरोप बाप-बेटी के रिश्ते को बदनाम करने की साजिश है। 
विज्ञापन

5 of 6
हनीप्रीत इंसा
अब कुछ दिन पहले फिर से हनीप्रीत की चर्चा होने लगी। कहा गया कि वह नेपाल में देखी गई है। भेष बदलकर, टैक्सी में घूम रही है। बुर्के में पेट्रोल पंप पर थी। लेकिन एक बार फिर ये बात भी अफवाह के अलावा कुछ नहीं लगी। खुद नेपाल पुलिस औऱ हरियाणा पुलिस ने ही इस बात को खारिज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभी ताजा चर्चा है कि हनीप्रीत राजस्थान में है। हालांकि इस बात में कुछ हद तक सच्चाई दिखी। जिस तरह से पुलिस ने गुरुसर मोड़िया में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया लगा कि वाकई कुछ है लेकिन इस बार भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। वो बात अलग है कि हनीप्रीत वहां सच में थी या ये भी सिर्फ अफवाह ही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें