पिछले 38 दिनों से पुलिस को गच्चा देकर भाग रही डेरा प्रमुख राम रहीम की छुपी रुस्तम हनीप्रीत आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब इंटरव्यू देने के लिए वो मीडिया के सामने आई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
उधर, हनीप्रीत की तस्वीरें जब मीडिया के सामने आई तो उसका चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ था। हनीप्रीत की पूरी रंगत बदली नजर आई। दरअसल, अब तक हनीप्रीत का ग्लेमर फेस सभी की नजरों में रहा है, इसलिए इन तस्वीरों को देखकर शायद आप अंदाजा लगा लें कि हनीप्रीत इन 38 दिनों में किस दौर से गुजरी है।
विज्ञापन
3 of 5
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
बता दें हनीप्रीत जैसी पहले दिखती थी अब वह वैसी बिल्कुल नहीं लगती। उसके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं। हंसती-खिलखिलाती हनीप्रीत आज कैमरे के सामने टेंशन में दिख रही थी। जब तक राम रहीम का हाथ उसके सिर पर था उसका अंदाज ही अलग था, मुस्कुराता चेहरा, मेकअप के साथ बेहतरीन लिबास में वो किसी हेरोइन से कम नहीं दिखती थी।
4 of 5
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
मंगलवार को जब वह एक हिंदी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने आई तो आंखें आंसुओं से भरी थी और सादा कपड़े पहनी हुई हनीप्रीत अपने पक्ष में सफाई देती नजर आ रही थी। हनीप्रीत के चेहरे पर दबाव साफ झलक रहा था कि वो कानून की आंखों में धूल तो झोंक सकती है लेकिन उससे बच नहीं सकती। दिल्ली हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद हनीप्रीत ने तय किया था कि वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेगी। हनीप्रीत ने यह बात इंटरव्यू के दौरान भी कही थी।
पंचकूला कमिश्नर एके चावला ने बताया कि हनीप्रीत को एसीपी मुकेश कुमार ने पटियाला- जीरकपुर रोड पर राउंडअप किया। हनीप्रीत इनोवा गाड़ी में ट्रैवल कर रही थी और इसके साथ एक महिला भी मौजूद थी। हनीप्रीत को अब कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसका रिमांड मांगा जाएगा।