बिहार में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपना नाम सेक्स स्कैंडल में उछलने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रजेश पांडेय पर दलित लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये दलित पीड़िता, पूर्व कांग्रेसी मंत्री की बेटी है। ये मामला अनुसूचित जाति और जनजाति पुलिस थाने पहुंच गया है।
चौंका देने वाली बात है कि ब्रजेश पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी बड़े नेता का नाम सेक्स स्कैंडल में उछला हो। कई सेक्स स्कैंडल्स तो ऐसे हैं, जिनमें नेताओं की सीडी तक वायरल हो गई। इनमें वे लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं। पढ़ें उन सेक्स स्कैंडल्स के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचवाई मेती का नाम सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस सेक्स स्कैंडल का खुलासा एक आरटीआई कार्यकर्ता ने किया। उसके मुताबिक एक वीडियो में मेती किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि मेती ने महिला से ट्रांसफर के बदले सेक्स की मांग की थी।
विज्ञापन
3 of 11
कुछ महीनों पहले केजरावील सरकार में तत्कालिक महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रहे संदीप कुमार की एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। इसमें वे एक महिला के साथ मौज-मस्ती करते दिखे। इसके बाद केजरीवाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, इस आरोप में केजरीवाल सरकार को अपने इस नेता को पद से ही नहीं पार्टी से भी निकालना पड़ा।
4 of 11
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उस समय आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एनडी तिवारी भी कभी सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। एक टीवी चैनल ने उन्हें आपत्तिजनक हालत तीन महिलाओं के साथ बिस्तर में लेटा हुआ दिखाया था। खबरें फैल जाने के बाद एन डी तिवारी ने सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीतिक एजेंडे के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी एक सेक्स सीडी मामले में फंसे थे। उनका एक वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था, हालांकि सवालों के घेरे में आने के बाद उस वीडियो को हटा लिया गया। बताते चलें कि इस वीडियो में सिंघवी एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक हालात में थे। बताया जाता है कि उनके पूर्व ड्राइवर ने यह सीडी तैयार करवाई थी और वह इसी के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
6 of 11
भाजपा के पूर्व नेता राघव जी अपने नौकर के साथ यौन संबंध बनाने की वजह से खबरों में आए थे। खबर के फैलने के बाद उनसे पद लेने के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया। राघव जी पर अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था। यह मामला अभी न्यायाधीन है।
विज्ञापन
7 of 11
सेक्स सीडी स्कैंडल में भाजपा के तत्कालीन गुजरात गृह सचिव संजय जोशी का नाम भी सामने आया था। 2005 के इस मामले में वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे।
8 of 11
हरियाणा की राजनीति से चर्चित गोपाल कांडा मुद्दा कई दिनों तक खबरों में बना रहा। दरअसल, हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भी सेक्स स्कैंडल का आरोप झेल रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने गीतिका शर्मा नाम की महिला को धोखा दिया था जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया। गीतिका का सुसाइड नोट भी सामने आया था, जिसमें कांडा का नाम लेकर लिखा गया था कि उन्होंने उसका यौन शोषण किया है।
9 of 11
राजस्थान में कांग्रेस के मंत्री महिपाल मदेरणा पर नर्स से राजनीति में आई महिला भवरी देवी की हत्या का आरोप लगा था। बताया जाता है कि भवरी देवी और मदेरणा के बीच संबंध थे। इसके बाद भवरी देवी ने अपने साथ होने वाले धोखे पर नाराज थी। बताया जाता है कि भवरी ने अंतरंग पलों की सीडी बना ली और उसी के आधार पर मदेरणा को ब्लैकमेल किया। लेकिन थोड़े समय बाद भवरी देवी की हत्या ने राजस्थान में खलबली मचा दी थी।
10 of 11
सेक्स स्कैंडल का आरोप राजस्थान के पूर्व खादी एवं ग्राम उद्योग, डेयरी राज्य मंत्री बाबूलाल नागर पर भी लगा था। इन पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था। बाबूलाल नागर के खिलाफ 8 अक्टूबर 2013 को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (मारपीट) और 376 (दुष्कर्म) के तहत दर्ज मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल की सेक्स सीडी सामने आने से राजनीति में हड़कंप मच गया था। इस सीडी में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण को कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया।