फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पिता ने मासूम से चलवाई AK-47, मोदी और भारत को दी धमकी

Mon, 26 Sep 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कश्मीर विवाद और अब उड़ी सेक्टर में हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। जहां एक तरफ भारत पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है, वही सोशल मीडिया पर एक अलग जंग छिड़ गई है। दोनों देशों के यूजर्स की तरफ से तरह-तरह के स्टेट्स और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तानी पिता ने मासूम से चलवाई AK-47, मोदी और भारत को दी धमकी

2 of 6
इस बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा बार देखा गया है और दोनों देशों की जनता में भरा गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। इस बार कट्टर संदेश देने  के लिए मासूम बच्ची का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी पिता ने मासूम से चलवाई AK-47, मोदी और भारत को दी धमकी

3 of 6
दरअसल, इस वीडियो  में एक बच्ची और शख्स बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जिनके पास AK-47 भी है। इंडिया टुडे डॉट इन की खबर के अनुसार यह शख्स और कोई नहीं बच्ची का पिता है और उसने ही अपनी मासूम बच्ची से बंदूक चलाने को उकसाया है।

पाकिस्तानी पिता ने मासूम से चलवाई AK-47, मोदी और भारत को दी धमकी

4 of 6
बच्ची AK-47 हाथ में लेकर भारत को धमकी दे रही है। वीडियो में बच्ची ने जो भी बोला वह तो साफ सुनाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसने भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी पिता ने मासूम से चलवाई AK-47, मोदी और भारत को दी धमकी

5 of 6
संदेश देने के बाद शख्स बच्ची को AK-47 चलाने के लिए कहता है और जरा भी डर नहीं है कि इससे बच्ची और उसे नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन, बच्ची AK-47 को लोड करती है और हवा में फायर कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी पिता ने मासूम से चलवाई AK-47, मोदी और भारत को दी धमकी

6 of 6
​ट्वीट के वायरल होने पर इसे रीट्वीट और लाइक किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग बच्ची को बहादुर कह रहे है तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। देखें वीडियो...
  A message from this little girl for #India .
But my message to her father is "please give her pen, not gun". We need education, not wars pic.twitter.com/ff3SoLGSFj — Javed Aziz Khan (@JavedAzizKhan) September 23, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें