उत्तर प्रदेश के बरेली में जुलूस निकालने के दौरान बावल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहर्रम पर जुलूस निकालने के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच टकराव पैदा हो गया है। पुलिस के मुताबिक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से पथराव और फायरिंग के हालात बन गए। घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के मुताबिक एक समुदाय के लोग जुलूस निकाल रहे थे तभी दूसरे पक्ष की ओर से जुलूस पर पत्थर फेंका गया। जिससे बवाल हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह शांत कराया।
4 of 5
Bareilly
खबर है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाल लिए हैं। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।