फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने शख्स पर किए चाकू-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, तमाशाबीन बने रहे लोग

Fri, 04 Nov 2016 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुजरात के जामनगर में बाप-बेटे ने बेरहमी से एक शख्स की व्यस्त रोड पर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने शख्स पर पत्थर और चाकू से वार किए। चौंका देने वाली बात है कि जामनगर के गोकुलनगर में वहां से गुजरते लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

बाप-बेटे ने शख्स पर किए चाकू-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, तमाशाबीन बने रहे लोग

2 of 6
खबरों के अनुसार जिन दो बदमाशों ने हमला किया उनका नाम वेजानंद गोजिया और अजय गोजिया है। जिस शख्स पर चाकू से वार किए गए उसका नाम एभा भाई है और दोनों बाप बेटों ने अवैध संबंधों के शक के चलते उसका कत्ल किया है।
विज्ञापन

बाप-बेटे ने शख्स पर किए चाकू-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, तमाशाबीन बने रहे लोग

3 of 6
इस घटना की दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसी के आधार पर दोनों हत्यारों को पुलिस ने धर दबोच लिया।

बाप-बेटे ने शख्स पर किए चाकू-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, तमाशाबीन बने रहे लोग

4 of 6
वारदात के दौरान आरोपियों ने बाइक पर जाते हुए एभा को रोक लिया और उससे बातचीत करने लगे। इस बीच बहस बढ़ गई और आरोपी बाप ने एभा पर हमला कर दिया। इस खूनी मंजर में हदे उस वक्त टूटी जब आरोपी लड़का चाकू से लगातार एभा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
विज्ञापन

बाप-बेटे ने शख्स पर किए चाकू-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, तमाशाबीन बने रहे लोग

5 of 6
घायल हुआ एभा जमीन पर गिर गया और बाप ने एभा के मुंह पर पत्थर से लगातार वार करने लगा। खूनी संघर्ष के बाद दोनों बाप-बेटे मौके से फरार हो गए। वहीं रोड पर खून से लथपथ पड़ा एभा आधे घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाप-बेटे ने शख्स पर किए चाकू-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, तमाशाबीन बने रहे लोग

6 of 6
घायल एभा बार बार उठने की और अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन, वह इस हालत में नहीं था कि अस्पताल पहुंच सके। मौत से लड़ाई लड़ रहे एभा ने आधे घंटे बाद रोड पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें