फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत कैसे पहुंची नेपाल, जब हमने की पड़ताल तो ये हुए 5 खुलासे

Tue, 19 Sep 2017 03:34 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
Ram Rahim singh
पंचकूला में मोस्टवांटेड करार दी जा चुकी हनीप्रीत नेपाल पहुंच चुकी है पर ये नेपाल आखिरकार पहुंची कैसे? जब हमने पड़ताल की तो ये खुलासे उभरकर सामने आए...
विज्ञापन

2 of 6
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
सूत्रों के अनुसार गत 25 अगस्त की रात को जब हनीप्रीत को रोहतक जेल में राम रहीम के साथ रहने की अनुमति नहीं मिली तो वह एक दिन सिरसा रुकी थी। हालांकि उसे पहले से शक था कि पुलिस पूछताछ के लिए उसे जरूर हिरासत में लेगी। उसके बाद हनीप्रीत हरियाणा के जींद होते हुए राजस्थान के कई शहरों में पनाह लेकर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
‘हनीप्रीत’ इंसा गिरफ्तार - फोटो : self
हनीप्रीत को राजस्थान के पंजाब से सटे हनुमानगढ़ जिले में देखा गया था, देखने वाले स्थानीय पत्रकार ने हनीप्रीत के यहां होने की सूचना भी राजस्थान पुलिस को दे दी थी। पत्रकार के सामने ही हनीप्रीत एक दुकान तक गई और उसने पीने के लिए पानी की बोतल खरीदी थी। मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस की उदासीनता के कारण वह बच निकली और कई राज्यों की पुलिस को छकाते हुए नेपाल पहुचने में कामयाब हो गई।

4 of 6
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत राजस्थान के तीन शहरों में ठिकाने बदलती रही। इसके बाद वह यहां से सीधे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी होते हुए नेपाल पहुंच गई। राम-रहीम के करीबी रहे और उदयपुर से पकड़े गए प्रदीप गोयल के हरियाणा पुलिस को जानकारी देने के बाद ही पुख्ता हुआ ​है कि वह नेपाल में ही है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
काठमांडू से 60 किलोमीटर दूर चार लोगों ने हनीप्रीत की फोटो देखकर कन्फर्म किया कि 2 सितंबर तक वह उनके पड़ोस में ही मौजूद थी। वहीं कुछ लोगों ने हनीप्रीत को काठमांडू के नजदी​क स्थित एक पेट्रोल पर बुर्के में भी देखा। पुलिस के सूत्र बताते है कि हनीप्रीत ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल ​लिया है। यहीं नहीं वह नेपाल में ​​निजी कार में नहीं बल्कि टैक्सी में घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इस बात को वहीं के स्थानीय लोगों ने कंफर्म किया है। जानकारी के अनुसार हनीप्रीत के पास एक मोबाइल सहित अन्य कई ऐसे सबूत है जिससे डेरा प्रमुख की मुसीबतें और बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें