देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि केस में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तलवार दंपति को बरी कर दिया। पूरा मामला इतना रहस्यमय और खौफनाक था कि इस कहानी को लेकर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। आइए नजर डालते हैं देश में हुए कुछ ऐसे ही हत्याकांड पर जिनमें बन चुकी हैं फिल्में...
विज्ञापन
2 of 8
डार्क चॉकलेट
'डार्क चॉकलेट'
शीना मर्डर केस पर बनी इस फिल्म का नाम डार्क चॉकलेट था। इंद्राणी मुखर्जी के किरदार में अभिनेत्री महिमा चौधरी तो रिया सेन ने शीना बोरा का कैरेक्टर प्ले किया था। 2016 में आई इस फिल्म का निर्देशन अग्निदेव चैटर्जी ने किया था। आपको बता दें कि इंद्राणी पर बनी ये पहली फिल्म नहीं थी, ‘एक कहानी जूली की’ फिल्म भी इसी मर्डर केस पर बनी थी। इस फिल्म में अभिनेत्री राखी लीड भूमिका में थी।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : File Photo
'तलवार'
अक्टूबर 2015 में रीलिज हुई इस फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन मुख्य भूमिका में थे। 15 मई 2008 की रात नोएडा में हुई आरुषि-हेमराज हत्याकांड पर बनी इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था।
4 of 8
रहस्य का दृश्य
'रहस्य'
कम ही लोगों को पता है कि आरुषि तलवार हत्याकांड पर 2 फिल्म बन चुकी है। 'तलवार' से 9 महीने पहले यानी जनवरी 2015 में रीलिज हुई इस फिल्म का नाम रहस्य था। केके मेनन, टिस्का चोपड़ा और आशीष विद्यार्थी जैसे कैरेक्टर आर्टिस्ट्स से सजी इस फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया था। बता दें कि गुप्ता ने ही साइको सीरियल किलर स्टोनमैन मर्डर्स का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
5 of 8
शाहिद फिल्म का सीन
'शाहिद'
वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। 2010 के इस मामले में 2013 को बॉलीवुड में फिल्म बनी। राजकुमार राव को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म का सीन
'नो वन किल्ड जेसिका'
दिल्ली की मॉडल जेसिका लाल मर्डर केस पर बनी ये फिल्म 2011 में रीलिज हुई। रानी मुखर्जी और विद्या बालन ने सराहनीय काम किया। मर्डर केस पर बनी ये फिल्म थ्रिलर से ज्यादा डॉक्यू-ड्रामा थीम पर बेस थी। निर्देशक राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस और फिल्म समीक्षक दोनों ने पसंद किया था।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म का एक सीन
'द स्टोनमैन मर्डर्स'
फिल्म 2009 में रीलिज हुई थी। पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले एक साइको सीरियल किलर पर बनी इस फिल्म में केके मेनन, अरबाज खान और विक्रम गोखले अहम भूमिका में थे। 80 के दशक में मुंबई में होने वाली इस खौफनाक वारदात ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
'नॉट अ लव स्टोरी'
बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों के मामले में रामगोपाल वर्मा का कोई सानी नहीं। फिल्म साल 2008 में चर्चित नीरज ग्रोवर मर्डर केस की कहानी पर बेस्ड थी। मारिया सुसाईराज मुख्य आरोपी है उन पर सबूतों के साथ छेड़-छाड़ करने आरोप भी लगा था, साथ ही उन्हें इसके लिए तीन साल की सजा भी हो चुकी है। मारिया के साथ एमिल जीरोम मैथ्यू को गैर इरादतन हत्या के लिए दोषी पाया जा चुका है। दीपक डोब्रियाल और माही गिल मुख्य किरदार में हैं।