फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में अचानक बदला मौसम: बारिश के साथ ओले भी गिरे, लोगों ने हाथों में भरकर दिखाए, गर्मी से मिली राहत

Wed, 04 May 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के बाद पानी गिरने लगा। देखते-देखते चने के आकार के ओले भी गिरने लगे। हालांकि बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
 
विज्ञापन
1 of 3
बारिश के साथ ओले भी गिरे, लोगों ने हाथों में भरकर दिखाए - फोटो : सोशल मीडिया
सतना जिले में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के बाद पानी गिरने लगा। देखते-देखते चने के आकार के ओले भी गिरने लगे। हालांकि बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
 
विज्ञापन

2 of 3
चने के आकार के ओले गिरे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते कुछ दिनों से सतना में भीषण गर्मी पड़ रही थी। आज जारी आंकड़ों में भी सतना का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा था। सुबह से शाम तक की जलन के चलते लोग अपने घरों से नहीं निकल पाते थे। इस लिहाज से आज की बारिश लोगों को राहत दे गई। बेमौसम बारिश से आज लोगों को तपन और लू से राहत मिल रही है, लेकिन उमस बढ़ी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सतना में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हो गई। इस दौरान हवा भी चलती रही। - फोटो : सोशल मीडिया
सतना जिले में मौसम का बदला मिजाज जिले के कोठी कस्बे में बुधवार अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जोरदार बारिश के दौरान ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश अब बीमारियों को भी संकेत दे रही है। ऐसे में उल्टी दस्त जैसी बीमारियों के जद लोग आ जाते हैं। इसलिए लोगों को अपने खान-पान और रहन-सहन में संयम रखना भी जरूरी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें