रात्रि में महाकाल लोक का दिव्य स्वरूप
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में भी दिखने लगा असर
महाकाल लोक को देखने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक इंदौर में भी रुकते हैं। इन दिनों सर्राफा, 56 दुकान में ज्यादा भीड़ नजर आने लगी है। इसके अलावा होटलों को भी अच्छी बुकिंग मिल रही है। इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार अगले तीन महीनों तक इंदौर में होटलों को अच्छी बुकिंग मिल चुकी है। ज्यादातर लोग उज्जैन और ओंकारेश्वर जाने के लिए इंदौर रुकने की प्लानिंग करते हैं।
महाकाल लोक में इन कमियों को करना होगा दूर
- महाकाल मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।
- जूता-चप्पल स्टैंड काफी दूर है। मंदिर तक तेज धूप में जाने से पैरों के पंजों में छाले होने की शिकायतें भी लोग कर रहे हैं।
- पेयजल व्यवस्था कम है। ज्यादा भीड़ होने पर पीने का पानी नहीं मिलता है।
- महाकाल लोक में हरियाली काफी कम है। धूप से बचने के लिए कोई शेड भी नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोग रात को महाकाल लोक जाना पसंद कर रहे हैं।