फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaleshwar: केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती देखी, गर्भगृह में किया बाबा का पूजन

Sun, 26 Feb 2023 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल मंदिर में केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रविवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया ने बाबा महाकाल का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया।

विज्ञापन

2 of 3
भस्म आरती में अथिया शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के आशीष पुजारी ने बताया कि फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल शादी के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आशीष पुजारी के अनुसार उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की है और साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट टीम बने बाबा महाकाल से ये कामना भी की। वहीं, केएल राहुल और अथिया महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गर्भगृह में बाबा की पूजा करते राहुल और अथिया - फोटो : अमर उजाला
23 जनवरी को की थी शादी
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म अभिनेत्री आथिया शेट्टी 23 जनवरी को परिणय सूत्र में बंधे हैं। रविवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल व फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शन किए। दर्शन के बाद गर्भगृह से दोनों पति-पत्नी ने पूजा की और महाकाल से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें