फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor in Ujjain: महाकालेश्वर पहुंची एकता कपूर, गर्भगृह में किया जप, मंगलनाथ मंदिर में किया भात पूजन

Wed, 21 Sep 2022 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ekta Kapoor in Ujjain: महाकालेश्वर पहुंची एकता कपूर, गर्भगृह में किया जप, मंगलनाथ मंदिर में किया भात पूजन
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल मंदिर में पूजा करती एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटो पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर मंगलवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम पहुंची और बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। एकता के साथ एक्ट्रेस रिद्धिमा डोगरा भी महाकाल मंदिर पहुंची।
 
विज्ञापन

2 of 3
मंगलनाथ मंदिर में पूजा करती एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर सबसे पहले मंगल ग्रह की शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान वह गर्भगृह में करीब तीन घंटे रुकीं और भात पूजन तथा मंगल नाथ का जाप किया। यहां से दोनों महाकालेश्वर मंदिर पहुंची के लिए रवाना हुई और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया साथ ही एकता और रिद्धिमा ने हरसिद्धि माता और काल भैरव के भी दर्शन किए। एकता ने काफी वक्त उज्जैन में बिताया लेकिन इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सात साल पहले भी बाबा के दर्शन करने पहुंची थी एकता - फोटो : सोशल मीडिया
सात साल पहले भी आई थीं एकता
मंगलनाथ मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा के मुताबिक  एकता कपूर 2015 में भी मंगलनाथ का पूजन करने आई थीं। मंगल के विषय में उनका कोई कार्य था, उसी के लिए मंगल के जाप के साथ तीन घंटे तक पूजन किया। बता दें, देशभर में मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगलनाथ में ही पूजा की जाती है। मंदिर के ऊपर से ही कर्क रेखा गुजरती है। यहां शिवलिंग के तौर पर मंगल ग्रह मौजूद है, जिसका भात पूजन किया जाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें