Train Accident: रतलाम में दुर्घटनाग्रस्त हुई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, किसी ने ट्रेक पर रख दी थी बेंच Train Accident: Sampark Kranti Express crashed in Ratlam, someone had put a bench on the track
विज्ञापन
1 of 3
हादसे के बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रूनखेड़ा स्टेशन के पास रोका गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर से बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पटरी पर रखी लोहे की बेंच से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रूनखेड़ा स्टेशन के पास रोका गया। रतलाम से आरपीएफ सहित रेलवे के सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की ओर ट्रेन को आगे रवाना किया।
विज्ञापन
2 of 3
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पटरी पर रखी लोहे की बेंच से टकरा गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना बीती रात 1:40 बजे रतलाम रेल मंडल के रूनखेड़ा स्टेशन की है। बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रेक पर प्लेटफार्म पर लगी लोहे की बेंच को निकालकर पटरी पर रख दिया था। रात के अंधेरे में दिल्ली की ओर जा रही बांद्रा हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति का इंजन बेंच से टकरा गया। बेंच के इंजन से टकराते ही तेज आवाज आई जिसके बाद ट्रेन को रोकना पड़ा। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को करीब आधे घंटे तक स्टेशन के पास खड़ा रखा गया और उसकी जांच की गई। हादसे के बाद मामले की जांच के लिए रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
मामले की जांच के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
- फोटो : सोशल मीडिया
देर रात हुए रेल हादसे की गंभीरता को देख मामले की जांच के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां रेलवे ट्रेक पर लोहे की बेंच रखने वाले शरारती तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये भी शुक्र रहा कि तेज रफ्तार में गुजर रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बेपटरी नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।