उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के घुनघुटी वन परिक्षेत्र के बलवाई बीट में बाघ का शव मिला है। इसके बाद वन महकमा सकते में आ गया है। बाघ की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया जा रहा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है।