सड़क पर उतरे सैकड़ों करणी सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
सात दिन बाद फिर करेंगे आंदोलन
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने एएसपी राकेश खाखा के विरुद्ध जांच कर उन्हें सात दिन के भीतर हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मांग पूरी नहीं की गई, तो सात दिन बाद पुनः रतलाम में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। करणी सैनिकों ने यह भी मांग की है कि जब तक जांच पूरी न हो, तब तक हरदा के एसपी, कलेक्टर और संबंधित थाना प्रभारी को प्रशासनिक दायित्वों से हटाया जाए। साथ ही जीवन सिंह शेरपुर पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने छात्रावास व आम नागरिकों के साथ की गई बर्बरता, गाड़ियों को नुकसान और शांतिपूर्ण आंदोलन पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। हरदा प्रकरण में जिन निर्दोष व्यक्तियों पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही हिरासत में लिए गए सुनील सिंह राजपूत व उनके साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।