फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा बस हादसा: नींद में ही मौत की आगोश में चले गए मुसाफिर, हादसे के बाद मची चीख-पुकार, 15 की गई है जान

Sat, 22 Oct 2022 03:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Passengers fell asleep in their sleep, after the accident there was a scream रीवा में 15 की मौत: नींद में ही मौत की नींद सो गए मुसाफिर, हादसे के बाद मच गई थी चीख-पुकार
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद कैबिन में फंसे लोगों को निकालने के लिए मशक्कत करना पड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रीवा के पार बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के वक्त कई मुसाफिर नींद में थे, जो हमेशा के लिए नींद में चले गए। चूंकि बस पीछे से ट्रॉले से टकराई थी तो कैबिन में बैठे लोग बुरी तरह इसमें फंस गए। उनकों निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हादसे की सूचना के बाद रात में ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे  बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। 

इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे में घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। - फोटो : ANI
बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग हैं, जिनके हाथ-पैर इस हादसे में कट गए हैं। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने भी घायलों को तुरंत इलाज करने को कहा है। 

4 of 6
हादसे के बाद ट्रॉला आगे किसी वाहन से टकरा गया, उसका पता नहीं चला है। - फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां मनाने सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री अपने घर लखनऊ जा रहे थे। इस बीच पहले यात्री बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक गिट्टी से लोड था। बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
बस पीछे से ट्रॉले में जा घुसी। - फोटो : सोशल मीडिया
 रीवा जिला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 831 970 6674 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है। आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें