फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में भाजपा-कांग्रेस का 'गठबंधन', एक पार्टी के प्रत्याशी ने रोटियां बेलीं तो दूसरे ने तले समोसे

Sat, 02 Jul 2022 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी रोचक तस्वीरें सामने आ रही हैं। सागर में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में रोटियां तक बेल दीं। 
 
विज्ञापन
1 of 3
कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन का एक घर में रोटी बनाते का फोटो वायरल हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में प्रचार अपने शबाब पर है। प्रत्याशी एक वोट की खातिर कुछ भी करने को तैयार दिख रहे हैं। सागर में कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान रोटियां बेली तो भाजपा प्रत्याशी ने समोसे तले और शादी समारोह में दुल्हन को मेहंदी भी लगाई।  

सागर में महापौर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस वजह से कांग्रेस ने निधि जैन को भाजपा ने संगीता तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। महिलाएं होने से उम्मीदवारों की इंट्री सीधे किचन तक में हो रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन जनसंपर्क के दौरान जनता के करीब जाने की भरसक कोशिश कर रही है। हाल ही में उनका एक घर में रोटी बनाते का फोटो वायरल हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 3
भाजपा प्रत्याशी तिवारी एक घर में समोसे बनाते दिखीं। - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में भाजपा प्रत्याशी तिवारी भी कहां पीछे रहने वाली थी। उन्हें एक घर में समोसे बनाते महिलाएं दिखी तो वह भी उनके बीच बैठ गई। खुद ही समोसे बनवाने लगीं। तिलकगंज वार्ड में एक घर में शादी चल रही थी तो तिवारी ने दुल्हन को मेहंदी लगाने में देर नहीं लगाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तिवारी ने दुल्हन को मेहंदी भी लगाई। - फोटो : सोशल मीडिया
निधि जैन को भगवानगंज की बस्ती में लोगों ने पानी की समस्या बताई। कुएं से पानी खींचने की बात पर निधि खुद ही पहुंच गई कुएं की मुंडेर पर। रस्सी और बाल्टी की मदद से उन्होंने भी पानी निकाला। उन्होंने कहा कि जनता की तकलीफों को करीब से देख रही हूं। महापौर बनने पर किसी को पानी खींचने की आवश्यकता नहीं होगी। इतना ही नहीं, गोपालगंज इलाके में निधि ने अपने पूर्व विधायक पति सुनील जैन की प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप भी चलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें