पुलिस गिरफ्त में आरोपी हरि और सुधीर।
- फोटो : अमर उजाला
महिला के साथ रातभर दरिंदगी, क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला 23 मई शुक्रवार का है। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए गांव के सभी लोग गए थे। मृतका महिला भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। महिला के साथ गांव में ही रहने वाले हरि कोरकू भी था। समारोह से लौटने के बाद मृतका महिला ने गांव की एक महिला को उसके घर छोड़ा और फिर हरि कोरकू के साथ उसके घर आ गई। इस दौरान करीब सात बज रहे थे। कुछ देर बाद सुधीर नाम का युवक भी हरि के घर आ गया। एक पड़ोसी ने तीनों को हरि के ही घर में शराब पीते हुए देखा। इसके बाद शनिवार सुबह हरि की मां ने पीड़िता महिला घायल हालत में अपने घर के आंगन में पड़ा देखा। शनिवार सुबह करीब 6 से 7 बजे हरि कोरकू की मां ने पीड़ित महिला के बच्चों को सूचना भिजवाई कि उनकी मां (पीड़िता) उसके घर में सोई है। महिला के दोनों बच्चे वहां पहुंचे तो मां खून से लथपथबैठी थी। दोनों मां को अपने साथ घर ले आए। इस दौरान महिला बेसुध हालत में थी, उसने परिजनों को बताया कि सुनील कोरकू और हरि कोरकू ने राम में उसके साथ गलत काम किया है।
परिजनों ने मौत के बाद दी पुलिस को सूचना
हैरानी की बात यह भी रही कि शनिवार सुबह महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने और गंभीर हालत होने के बाद भी परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह से लेकर दोपहर तक महिला तड़पती रही, शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के बेटों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हरि पिता रामचन्द्र कोरकू (36), और सुनील पिता लालसिह कोरकू (32) के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
ये भी पढ़ें:
सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी