मोनालिसा के दादा घर बताते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि16 साल की वायरल गर्ल मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा का पूरा परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। फिलहाल तो सभी लोग महाकुंभ में गए हैं, पर घर पर उसके दादा रहते हैं। दादा लक्ष्मण भोसले बताते हैं कि वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। घर की ओर इशारा करते बताते हैं कि मोनालिसा का घर ये है और वो मेरी पोती है। मैं उसका दादा हूं। मोनालिसा की बात करते हुए उन्होंने चिंता भी जताई कि बच्ची वहां परेशान है। कोई उसे माला बेचने भी नहीं दे रहा, हर कोई कैमरा लेकर उसके पीछे लगे रहते हैं, उससे वो परेशान है। उसके पिता विजय सिंह भोसले उसे दिलासा दे रहे हैं कि वे उसे मप्र वापस ले चलते हैं।
मोनालिसा के पड़ोसियों का कहना है कि मोनालिसा सबको इंदौर का रहने वाला बता रही है, पर असल बात ये है कि महेश्वर छोटी जगह है और इंदौर को पूरा देश जानता है. तो नजदीक के शहर का नाम ले रही है।