अहिल्या बाई के कार्यकाल के सिक्के पर सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
आलमशाही के सिक्के भी चलन में थे
होलकर राज में लंबे समय तक सलीमशाही या शाह आलमशाही के सिक्के भी प्रचलन में थे। ये सिक्के उदयपुर, प्रतापगढ़, देवला, कोटा, टोंक, भोपाल और ग्वालियर रियासतों द्वारा ढाले जाते थे। अहिल्या बाई के कार्यकाल में शाह आलमशाही सिक्के प्रचलन में थे। व्यापारी और आम जनता को इनका मूल्य आंकने में परेशानी होती थी, इसलिए अहिल्या बाई ने शाह आलमशाही सिक्कों का 12 प्रतिशत मूल्य राज्य में कम करवा दिया था। हालांकि, यह व्यवस्था अहिल्या बाई की मृत्यु के बाद लागू नहीं रही। 1832-33 में महेश्वर टकसाल बंद कर दी गई और इंदौर की टकसाल कार्य करती रही। अब देश में एक जैसी मुद्रा चलन में है, ऐसे दौर में आज की पीढ़ी को देवी अहिल्या बाई की स्मृति में जारी हो रहा 300 रुपये का सिक्का देखने को मिलेगा।