फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: देवी अहिल्या की नगरी में हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर जलजमाव…कई इलाकों की बिजली गुल; ओले भी गिरे

Sun, 04 May 2025 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Today Weather: इंदौर में रविवार को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे और मौसम में ठंडक घुल गई। कई जगह पेड़ गिरने और बिजली के फॉल्ट होने की भी सूचनाएं आई हैं।

 
विज्ञापन
1 of 5
इंदौर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह इंदौर वासियों ने हल्की धूप के साथ शुरुआत की, लेकिन गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ। कुछ ही देर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। सुबह 11 बजे के बाद शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई है, जिससे मौसम और भी सुहाना होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से बचने के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को भी गर्मी का असर पहले से कम रहा। पिछले 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के करीब था। यह स्थिति लगभग एक सप्ताह बाद बनी है जब तापमान सामान्य स्तर पर आया है। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

3 of 5
बारिश के बाद सैर पर निकली युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मई महीने की शुरुआत में इंदौर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जिससे लोग खासे परेशान हो गए थे। लेकिन बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। रात के समय गर्मी कम होने के चलते बेचैनी की स्थिति नहीं रही और मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह से मौसम के बदलते तेवर ने शहरवासियों को गर्मी से कुछ सुकून जरूर दिया है।
 

4 of 5
बारिश के बाद इंदौर की सड़कों का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बारिश के दौरान आधे शहर की बिजली गुल हो गई। रावजी बाजार, आलापुर क्षेत्र, पलसीकर, खंडवा रोड, मुराई मोहल्ला, नयता मुंडला, पालदा, नानक नगर, पिपलिया राव, रालामंडल, छावनी, कलानी नगर, विदुर नगर, प्रभु नगर, कनाड़िया, खजराना समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

पढ़ें: मऊगंज के घूरेहटा बड़ा टोला में जश्न के बीच बवाल, नशे में धुत युवकों ने महिला को डंडों से पीटा; हालत गंभीर    

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ प्रदेश से गुजर रही हैं, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले चार दिनों तक, यानी 7 मई तक, प्रदेश भर में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इंदौर और इसके आसपास के इलाकों में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें