फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain in Indore: गर्मी से राहत या आफत? बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, लाइट गुल, शहर जाम

Sun, 04 May 2025 09:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather News: रविवार को इंदौर में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह की हल्की धूप के बाद दोपहर में रिमझिम बारिश और फिर तेज ओलावृष्टि ने शहर को हिला दिया। कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही और दर्जनों जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम लग गया। 
विज्ञापन
1 of 7
कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते जाम हुए - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
रविवार की सुबह इंदौरवासियों ने हल्की धूप के साथ की, जिससे गर्मी अपेक्षाकृत कम महसूस हुई। लेकिन सुबह 11 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके थोड़ी देर बाद शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 3:30 बजे से कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई और शाम तक ओले भी गिरे।
विज्ञापन

2 of 7
दशहरा मैदान मेले के शेड उड़े, शादियों के डेकोरेशन टूटे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तीन घंटे बिजली गुल, ओलों के साथ तेज हवाएं
तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ हवा की गति भी 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची। इस कारण आधे से ज्यादा इंदौर में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों को गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना पड़ा। बाजारों में दुकानों पर अंधेरा रहा और कंपनियों में काम प्रभावित हुआ। ढक्कनवाला कुआं क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक वैन क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में दर्जनभर से अधिक पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं।
विज्ञापन

3 of 7
सड़कों पर पानी भर गया, घंटों जाम लगा रहा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
यातायात प्रभावित, जगह-जगह लगा जाम
राजेंद्र नगर, नंदा नगर, रीगल और राजवाड़ा जैसे इलाकों में भारी जाम देखने को मिला। नगर निगम कार्यालय के बाहर जलभराव की स्थिति रही। सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर भी पानी भर गया। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात तक कई क्षेत्रों में जाम लगा रहा। 

4 of 7
कई जगह गाड़ियों पर भी पेड़ गिर गए - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दशहरा मैदान और एयरपोर्ट पर भी नुकसान
दशहरा मैदान में लगे मेले के शेड तेज हवाओं में उड़ गए। एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए, वहीं गोम्मटगिरी रोड पर होर्डिंग्स गिरने की घटनाएं सामने आईं। मरीमाता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। खड़े गणपति क्षेत्र और गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास भी पेड़ गिरे।
विज्ञापन

5 of 7
होर्डिंग गिरने से कई जगह लोग बाल बाल बचे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बिजली आपूर्ति बाधित, कई क्षेत्र अंधेरे में डूबे
रावजी बाजार, आलापुर, पलसीकर, खंडवा रोड, मुराई मोहल्ला, नयता मुंडला, पालदा, नानक नगर, पिपलिया राव, रालामंडल, छावनी, कलानी नगर, विदुर नगर, प्रभु नगर, कनाड़िया और खजराना जैसे इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली कंपनी के अनुसार 33 केवी लाइन में आई खराबी के कारण यह आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन

6 of 7
जलजमाव के बीच में गाड़ियां बंद होती रही - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तापमान में गिरावट, राहत की सांस
रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जिसमें 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में रविवार को कुल 69.8 मिमी (लगभग 2.75 इंच) बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गाड़ियों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शनिवार को भी गर्मी कम, तापमान सामान्य स्तर पर
शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब था। रात का तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। पिछले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट देखी गई। इंदौर और आसपास 80kmph की रफ़्तार से हवा चली।

मई की शुरुआत में तेज गर्मी, अब राहत
मई की शुरुआत में इंदौर का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को खासा कष्ट झेलना पड़ा लेकिन पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है। रात में भी गर्मी कम महसूस की गई और लोगों को राहत मिली।

मौसम बदलाव का कारण: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ
मौसम विज्ञान केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ सक्रिय हैं। यही कारण है कि मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला। उन्होंने बताया कि आगामी 7 मई तक तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें