Indore Rain Update: भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में मानसून सक्रिय है लेकिन इंदौर और निमाड़ क्षेत्र में कोई बड़ा सिस्टम नहीं बन पा रहा है। 9 अगस्त के बाद ही वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। तब तक आकाश में हल्के बादल रहेंगे और बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है।