फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Traffic Plan: नए ट्रैफिक प्लान से बढ़ गया जाम, भड़के व्यापारी, आटो ड्राइवर्स की रोजी रोटी छिन गई

Mon, 08 Jan 2024 07:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Traffic Plan changes - राजवाड़ा से कृष्णपुरा छत्री तक का पूरा रास्ता लंबे समय तक जाम रहा, वाहन चालक परेशान होते रहे। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल भी व्यवस्था नहीं बना पाया। 
 
विज्ञापन
1 of 4
महापौर ने वाहन चालकों को समझाया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में सोमवार से नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके चलते राजवाड़ा से बड़ा गणपति के क्षेत्र में कई रास्तों पर आने जाने की व्यवस्था को बदला गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होते ही कई जगह बहुत अधिक जाम लगा। कृष्णपुरा से राजवाड़ा वाले मार्ग पर तो वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। इंदौर का मुख्य व्यापारी क्षेत्र होने की वजह से यहां पर कई व्यापारी भी इस व्यवस्था की वजह से नाराज हैं। वहीं आटो ड्राइवर्स का काम बंद होने से वे भी प्रदर्शन कर रहे हैं। 

क्या हुआ बदलाव
इंदौर में लागू हुए नए ट्रैफिक प्लान की वजह से नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक और बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री तक वनवे कर दिया गया है। इसमें बीच के मार्गों से लोग आ जा सकते हैं लेकिन बाकि के दोनों मुख्य मार्ग पर लोग सिर्फ वनवे में ही आ सकते हैं। इस व्यवस्था का विरोध भी हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
नाराज व्यापारियों ने कहा इससे धंधा कम हो जाएगा. - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
व्यापारी बोले इससे कम धंधा होगा
नंदलालपुरा के व्यापारी रमेश दवे और तालिब हुसैन ने  बताया कि यह व्यवस्था बेहतर है। इससे व्यापार में कमी आ सकती है लेकिन बाद में फायदा होगा। वहीं कैलाश सोलंकी, अली अजगर और आनंद का कहना है कि इससे हमारा व्यापार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। लोग दोनों तरफ से आ सकते थे इसी वजह से वह खरीदारी करने के लिए आते थे अब वे वनवे होने की वजह से घूमकर हमारी दुकान तक नहीं आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
आटो ड्राइवर्स बोले हमारा धंधा खत्म हो गया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
आटो ड्राइवर्स बोले हमारे साथ फिर अन्याय
आटो रिक्शा चालक चेतन कामले, अनिल इंगले और आशीष वर्मा ने बताया की हमारी तो रोजी रोटी ही छिन गई। राजवाड़ा पर बने इनके आटो स्टैंड को भी हटा दिया गया है। ये अपने आटो राजवाड़ा से बड़ा गणपति की ओर ले जाते थे लेकिन यह रास्ता अब वनवे हो गया है। इनका कहना है कि इस स्टैंड पर बड़ी संख्या में आटो चालक हैं और अब वे अपना घर कैसे चलाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
राजवाड़ा से कृष्णपुरा छत्री पर लगा जाम। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
जाम भी बहुत लगा
नई व्यवस्था आते ही जाम बढ़ गया। कृष्णपुरा छत्री से लेकर राजवाड़ा तक लंबे समय तक जाम लगा रहा। दो तरफा रास्तों के बंद होने से कुछ रास्तों पर बोझ बढ़ा और कई जगह जाम की स्थिति बनी। हालांकि अभी महापौर और कलेक्टर ने साफ किया है कि यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर की गई है। यदि सफल रही तो एक सप्ताह के बाद में बढ़ाई जाएगी। 

सात दिन बाद तय करेंगे परिणाम
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए यह बदलाव किया है। सात दिन के बाद तय करेंगे कि इसे पूरी तरह से लागू करना है या नहीं। इस बदलाव से मध्य क्षेत्र में लोगों को नया अनुभव मिलेगा। महापौर ने कहा कि हम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज करेंगे। शहर के ट्रैफिक में नंबर वन बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे। 

सभी से बात करेंगे निर्णय लेंगे
कलेक्टर आशीष सिंह, ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शहरवासी नए प्लान को समझें और सहयोग करें। सभी से बातचीत के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। हम सभी को इंदौर को स्वच्छता के बाद ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें