इंदौर में सफाई मित्रों के साथ भोजन करते सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
50 ईवी बसों की लागत 60 करोड़ से अधिक
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 60 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई ये 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें शहर की यातायात व्यवस्था को एक नई दिशा देंगी। ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराएंगी।
प्रदूषण मुक्त परिवहन की दिशा में बड़ा कदम
इन बसों की खासियत यह है कि यह प्रतिदिन 180 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। ये बसें एक बार चार्ज करने पर तथा अपॉर्च्युनिटी चार्जिंग के साथ यह दूरी तय कर सकेंगी। प्रत्येक बस की कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। कुल लागत 60 करोड़ रुपये है और ये बसें नेट कास्ट मॉडल पर संचालित होंगी। सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत 40 प्रतिशत VGF (Viability Gap Funding) दी जाएगी, जिससे ऑपरेशन कॉस्ट शून्य रहेगी और सरकार को वित्तीय रूप से लाभ होगा।
ये भी पढ़ें-
इंदौर की बस्तियां डूबी, तालाब ओवरफ्लो, सड़कों पर नदियों जैसा मंजर
एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषयक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह आज के समय की जरूरत है। उन्होंने कहा, "1969 तक देश में यह व्यवस्था थी, लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने इसे तोड़ दिया। अलग-अलग राज्यों के चुनाव देश के विकास में बाधा बने हैं। ये कांग्रेस की राजनीति का नतीजा है, जिसने संविधान में अपने हितों के अनुसार संशोधन किए।"