वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने सूद से सवाल किए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
वैश्विक राजनीति में धन का महत्व
विक्रम सूद ने वैश्विक समीकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज की दुनिया में सत्ता और नियंत्रण केवल पैसे के इर्द-गिर्द घूमते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका अपनी व्यापार नीतियों और टैरिफ के दम पर दुनिया को नियंत्रित करता रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि समय बदल रहा है और अमेरिका की पकड़ अब पहले जैसी मजबूत नहीं रही। यही कारण है कि दुनिया के अन्य देश अब नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें...
इंदौर लिट चौक में मंथन: पूर्व रॉ प्रमुख धस्माना बोले-अब लड़ाई सीमाओं तक सीमित नहीं,कई मोर्चे पर हो रहा संघर्ष
युवाओं के लिए सफलता के सूत्र दिए
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व रॉ प्रमुख ने जीवन के मंत्र भी साझा किए। उन्होंने कहा कि काम या नौकरी में दबाव आना स्वाभाविक है। उन्होंने सलाह दी कि जब व्यक्ति अत्यधिक दबाव में हो, तो उस समय निर्णय लेने से बचना चाहिए। दबाव वाला समय बीत जाने के बाद ही सही और सटीक फैसला लिया जा सकता है।
डिजिटल डिटॉक्स की आवश्यकता
इसी कार्यक्रम में लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं को मोबाइल की लत से बचने की चेतावनी दी। द्विवेदी ने कहा कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण युवा अपनी प्रतिभा और शौक खोते जा रहे हैं। उन्होंने बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए कभी-कभी मोबाइल पूरी तरह बंद रखने यानी डिजिटल डिटॉक्स की सलाह दी।