फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हरियाली अमावस्या पर इंदौर ने ओढ़ी हरियाली की चादर, देखें अनदेखे नजारे

Thu, 24 Jul 2025 02:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर इंदौर शहर में भक्ति, आनंद और प्रकृति की हरियाली का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिरों में भीड़, भजन-भंडारे की धूम और शोभायात्राओं ने शहर को भक्तिमय बना दिया। 
विज्ञापन
1 of 4
मेघदूत गार्डन में महिला मंडल का आयोजन। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
आज हरियाली अमावस्या पर पूरा इंदौर उत्साह, भक्ति और आनंद में मग्न है। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी हुई है और भजन, भंडारे का क्रम अनवरत चल रहा है। शहर के प्राकृतिक सुंदरता से सजे स्थानों पर भी अच्छी खासी आवाजाही नजर आ रही है। बारिश आने से इंदौर ने हरियाली की चादर ओढ़ ली है। यह नजारा शहर के रालामंडल की पहाड़ी से लिया है जो समुद्र तल से 782 मीटर ऊपर है, चारों और हरियाली छाई हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रालामंडल पर युवाओं की मौज मस्ती। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सावन के रंग भी बिखर रहे
सावन के रंग भी इंदौर में खूब छा रहे हैं। प्रमुख उद्यानों, पर्यटक स्थलों पर माहौल देखते ही बन रहा है। महिलाएं, बच्चे सावन के झूलों का आनंद ले रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में भी त्योहारों का माहौल बनने लगा है। खरीदारी के लिए प्रमुख बाजार सजने लगे हैं और राखी, गणेश चतुर्थी की तैयारियां भी नजर आने लगी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
रालामंडल की पहाड़ी से खूबसूरत इंदौर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
हरियाली अमावस्या ब्राह्मण समाज ने लगाए पौधे
हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ब्राह्मण समाजजनों ने 101 पौधे लगाए। यह पौधे स्कूल, मंदिर, पार्क, पुलिस थाना आदि स्थानों पर लगाए गए। अध्यक्ष अजय पंड्या ने बताया कि युवा संगठन की टीम ने पौधा रोपण व श्रमदान की जिम्मेदारी उठाई। संगठन के पूर्व अध्यक्ष निलेश मेहता ने सभी पौधे विभिन्न नर्सरी एवं समाज के चंद्रमोहन शर्मा के सहयोग से निःशुल्क उपलब्ध करवाए। 
विज्ञापन

4 of 4
महिलाओं ने लिया सावन के झूलों का आनंद। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शोभा यात्राओं ने भक्तिमय किया माहौल
शहर में निकलने वाली शोभायात्राओं ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। आज सुबह से शहर के कई क्षेत्रों में रहवासी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने शोभायात्राओं का आयोजन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें