राम दरबार की पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लॉकडाउन में पेंटिंग बनाना शुरू किया
लॉकडाउन के दौरान, जब हर कोई अपने घरों में सीमित था, अंजनी ने पेंटिंग बनाना शुरू किया। इससे पहले, उन्हें पेंटिंग में कोई खास रुचि नहीं थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी कला को निखारने पर ध्यान दिया और खुद से पेंटिंग करना सीखा। धीरे-धीरे उनकी रुचि बढ़ी, और उन्होंने पेन आर्ट, चारकोल आर्ट और पेंसिल आर्ट जैसे विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनानी शुरू की। उनके घर में उनकी बनाई गई कई पेंटिंग्स सजी हैं, जिन्हें देखकर लोग सोचते हैं कि यह किसी प्रोफेशनल आर्टिस्ट की बनाई हुई हैं।
पांच महीने की कठिन मेहनत की
राम दरबार की इस विशेष पेंटिंग को बनाने में अंजनी ने पांच महीने की कठिन मेहनत की। उन्होंने विभिन्न रंगों के पेन का उपयोग करते हुए इसे बनाया, जिसमें राम नाम का गहरा महत्व है। इस कृति को उन्होंने रणजीत हनुमान मंदिर में भेंट किया, हालांकि इसे प्रदर्शनी के लिए कुछ समय के लिए वापस लिया गया। अंजनी की कला यहीं नहीं रुकती। उन्होंने हनुमान जी का चेहरा बनाते हुए एक और तस्वीर तैयार की है, जिसमें रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग दिखाई देते हैं। इस पेंटिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया है और इसे गोल्ड मेडल व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।