फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक तस्वीरेंः नितिन नवीन को जेसीबी से पहनाई माला, भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, सीएम के भी बढ़े नंबर

Thu, 17 Sep 2026 07:52 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भव्य रोड शो से मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व को केंद्रीय समर्थन मिलने के साथ ही राहुल गांधी के आगामी इंदौर दौरे को लेकर भी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जेसेबी से माला पहनाई गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मध्य प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में इस समय एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। इस पूरी हलचल के केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्य का पहला प्रवास है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे इंदौर पहुंचे, जहां उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान आकर्षित किया है। हवाई अड्डे से गांधीनगर मैदान तक आयोजित लगभग 5 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी जनसैलाब दिखाई दिया। रोड शो के दौरान उन्हें जेसीबी से विशाल माला पहनाई गई, कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शक्ति प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह
इस बड़े आयोजन से जहां एक तरफ बीजेपी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। विशेष रूप से 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को देखते हुए इस आयोजन के समय को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
100 से अधिक मंचों पर हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
100 से अधिक मंचों पर भव्य स्वागत 
अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे शहर में व्यापक तैयारियां की गई थीं। पूरे मार्ग पर 100 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से संगठन की जमीनी पकड़ का प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन

4 of 4
नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कई बार सीएम की तारीफ की। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सीएम मोहन यादव को मिला केंद्रीय समर्थन
इस यात्रा और रोड शो के माध्यम से राज्य के नेतृत्व को नया बल मिला है। आयोजन के जरिए हाल के दिनों में उठ रही आंतरिक चर्चाओं पर विराम लगाने का प्रयास दिखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यों की सराहना की, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि केंद्रीय नेतृत्व वर्तमान राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की संयुक्त उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें