एक एडवोकेट जो इंदौर के सत्कार गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। अचानक चलती ट्रेन से लापता हो गई। जिसे तलाशने के लिए प्रदेश के चार जिलों की रेल पुलिस करीब 96 घंटों से अलग अलग स्थानों में तलाश कर रही है, लेकिन अब तक न तो लड़की का पता चल सका, न ही उसका कोई सुराग। उसके गायब होने की गुत्थी सुलझने के बजाए, उलझती दिख रही है।
आखिर कौन है अर्चना तिवारी
कटनी जिले के मंगलनगर इलाके की रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना तिवारी जो शुरू से ही होनहार और पढ़ाई में बेहद आगे थी। अर्चना ने LLB कटनी तो LLM की पढ़ाई जबलपुर में रहकर पूरी की, इस दौरान वो हाइकोर्ट की प्रैक्टिस भी करती थी। पिता का साया हटने के बाद बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी, जो खुद भी कटनी न्यायालय में वकील हैं, ने बेटी अर्चना तिवारी की लगन को देखते हुए उसे सिविल जज की तैयारी के लिए इंदौर भेज दिया। जहां अर्चना सत्कार गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कौटिल्य एकेडमी से सिविल जज करती ओर बाकी समय में कोर्ट की प्रैक्टिस। पिछले आठ महीने से वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी।
ये भी पढ़ें-
Archana Tiwari Missing: इंदौर से ट्रेन में चढ़ी, भोपाल में आखिरी लोकेशन, उमरिया में मिला बैग; कहां गई अर्चना