फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अभ्यास मंडल का जल संरक्षण जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों से जल संरक्षण जागरूकता घर-घर पहुंचाने का आग्रह

Mon, 02 Nov 2026 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के अभ्यास मंडल ने अग्रसेन विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास और जल संरक्षण जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। विशेषज्ञों ने सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण और पानी के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों से जल संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया गया। पोस्टर का लोकार्पण और शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
1 of 3
अभ्यास मंडल की ओर से विद्यालय परिवार के रसनिधि कुमार गुप्ता को स्मृति चिह्न दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
अभ्यास मंडल इंदौर ने अग्रसेन विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में शिक्षाविद् डॉ. पल्लवी आढ़ाव और वक्ता संदीप खानवलकर ने महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को दैनिक कार्यों, सकारात्मक सोच और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

शिक्षाविद् डॉ. पल्लवी आढ़ाव ने विद्यार्थियों को अपने दैनिक कार्यों को व्यवस्थित करने के तरीके बताए। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करने और आगे बढ़ने का रास्ता बनाने पर जोर दिया। डॉ. आढ़ाव ने भोजन करने, दैनिक कार्यों को मूर्तरूप देने और माता-पिता का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने माता-पिता के अनुभवों से सीखने, कमजोरी को ताकत बनाने और लक्ष्य निर्धारण पर भी चर्चा की। छोटे-छोटे संवादों से व्यक्तित्व परिवर्तन और तनाव प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ता संदीप खानवलकर ने पानी के महत्व पर ज्ञानार्जन कराया। उन्होंने जलभराव, वर्षा, भूजल, नदी, कुएं, तालाब, स्वच्छ जल और गंदे जल के पुनः प्रयोग के बारे में बताया। खानवलकर ने नर्मदा नदी और कान्ह सरस्वती नदी का विशेष उल्लेख किया। विद्यार्थियों से जल संरक्षण जागरूकता संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: भगवान श्रीराम-कृष्ण की लीलाओं पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी, हनुमान का जिक्र कर दिया उदाहरण

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
अपने विचार रखते वक्ता - फोटो : अमर उजाला
जागरूकता और सम्मान
इस अवसर पर अभ्यास मंडल द्वारा बनाया गया जल बचाओ पोस्टर का लोकार्पण किया गया। विद्यार्थियों को जल जागरूकता के स्टीकर भी वितरित किए गए। अभ्यास मंडल की ओर से विद्यालय परिवार के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रसनिधि कुमार गुप्ता को स्मृति चिह्न दिया गया। प्राचार्या मीनल सोले को भी डॉ. माला सिंह ठाकुर और हरेराम वाजपेयी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। जल बचाओ शपथ ग्रहण रत्नम पुरोहित ने कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अभ्यास मंडल के आयोजन में जल संरक्षण की शपथ लेते विद्यार्थी। - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यशाला का संचालन डॉ. कांचन शेदुर्णिकर और मनीष भालेराव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अभ्यास मंडल के सदस्य उपस्थित थे। इनमें डॉ. शंकरलाल गर्ग, शफी शेख, प्रणीता दीक्षित, मुरली खण्डेलवाल और बाबूलाल अग्रवाल शामिल थे। नेमा जी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अंत में वैशाली खरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें