अभ्यास मंडल इंदौर ने अग्रसेन विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में शिक्षाविद् डॉ. पल्लवी आढ़ाव और वक्ता संदीप खानवलकर ने महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को दैनिक कार्यों, सकारात्मक सोच और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षाविद् डॉ. पल्लवी आढ़ाव ने विद्यार्थियों को अपने दैनिक कार्यों को व्यवस्थित करने के तरीके बताए। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करने और आगे बढ़ने का रास्ता बनाने पर जोर दिया। डॉ. आढ़ाव ने भोजन करने, दैनिक कार्यों को मूर्तरूप देने और माता-पिता का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने माता-पिता के अनुभवों से सीखने, कमजोरी को ताकत बनाने और लक्ष्य निर्धारण पर भी चर्चा की। छोटे-छोटे संवादों से व्यक्तित्व परिवर्तन और तनाव प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ता संदीप खानवलकर ने पानी के महत्व पर ज्ञानार्जन कराया। उन्होंने जलभराव, वर्षा, भूजल, नदी, कुएं, तालाब, स्वच्छ जल और गंदे जल के पुनः प्रयोग के बारे में बताया। खानवलकर ने नर्मदा नदी और कान्ह सरस्वती नदी का विशेष उल्लेख किया। विद्यार्थियों से जल संरक्षण जागरूकता संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश: भगवान श्रीराम-कृष्ण की लीलाओं पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी, हनुमान का जिक्र कर दिया उदाहरण