फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: दवा बाजार में भरी सीवेज की गंदगी, कई कॉलोनी में पीने का पानी भी जहरीला, देखिए स्वच्छतम इंदौर का हाल

Thu, 25 Apr 2024 08:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यभारत का सबसे बड़ा दवा बाजार और इंदौर की कई कॉलोनी बीमार हो गई हैं, दवा बाजार के व्यापारी और इन क्षेत्रों के रहवासी दिनभर गंदगी और बदबू के बीच बैठने को मजबूर हैं। इन सभी जगह पर पीने का पानी भी जहरीला आ रहा है। अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट...
विज्ञापन
1 of 4
दवा बाजार के बेसमेंट में भरा गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
देश के सबसे स्वच्छतम शहर इंदौर के इस दृश्य पर आपको यकीन नहीं होगा। मध्यभारत का सबसे बड़ा दवा बाजार और इंदौर की कई कॉलोनी बीमार हो चुकी हैं। यहां का दवा बाजार देश के हजारों अस्पतालों में दवाई सप्लाई करता है और पिछले दो महीने से यहां के व्यापारी सीवेज के गंदे पानी में बैठकर कारोबार कर रहे हैं। यह न सिर्फ उनके लिए खतरनाक है बल्कि उन हजारों मरीजों और उनके परिजन के लिए भी खतरनाक है जो दिनरात यहां पर दवाएं खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। गंदगी इतनी अधिक है कि इससे परेशान होकर सौ से अधिक व्यापारियों ने तो अपनी दुकानें ही बंद कर ली हैं। दवा बाजार में एक हजार से अधिक दुकानें हैं। दवा बाजार के आसपास की 15 से अधिक कालोनी में भी यही हाल है। कई जगह पर गंदा पानी भरा हुआ है तो कई जगह लोग सीवेज की गंदगी मिला जहरीला गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमर उजाला से बातचीत में व्यापारियों ने बताई परेशानी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पार्षद बोलीं अवंतिका कंपनी ने कई जगह लाइन फोड़ दी, हमें लीकेज नहीं मिल रहे
दवा बाजार और उसके आसपास की कई कॉलोनी में नर्मदा लाइन और ड्रेनेज लाइन कई जगह से फूट गई है। यहां की भाजपा पार्षद पंखुड़ी जैन डोसी ने बताया कि अवंतिका गैस पाइप लाइन डलने की वजह से पूरे क्षेत्र में यह समस्या आई। अवंतिका कंपनी ने जब गैस लाइन डाली तो कई जगह से नर्मदा लाइन और ड्रेनेज लाइन तो फोड़ दिया। इस वजह से क्षेत्र में बहुत जगह पीने के पानी में ड्रेनेज का पानी मिल रहा है। इसी के साथ दवा बाजार में और कई जगह पर गंदा पानी भरा हुआ है। हम पिछले दो महीने से लगातार लाइनों में आई परेशानी को तलाश रहे हैं लेकिन समझ ही नहीं आ रहा है कि कहां से लाइनें फोड़ दी गई हैं। अब हमने क्षेत्र में नई ड्रेनेज लाइनें डलवाने का काम शुरू किया है। दवा बाजार में दो महीने में नई लाइनें डल जाएंगी और बाकि अन्य क्षेत्रों में दिसंबर तक काम हो जाएगा। हमने अवंतिका की शिकायत निगम अधिकारियों से भी की है। उनकी वजह से पूरे क्षेत्र के लोग आज परेशान हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
दवा बाजार के आसपास सीवेज का पानी भरा हुआ है और चारों तरफ गंदगी और बदबू है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दवा बाजार के बेसमेंट में छतों से टपक रहा गंदा पानी
दवा बाजार के बेसमेंट में बनी दुकानों में छतो से गंदा पानी टपक रहा है। करोड़ों रुपए की दवाएं सीवेज के गंदे पानी के बीच रखी हुई हैं। बदबू इतनी आ रही है कि यहां पर बैठना भी मुश्किल है। सबसे अधिक खतरा इन्फेक्शन फैलने का है। 
विज्ञापन

4 of 4
करोड़ों रुपए की दवाएं गंदगी के बीच रखी हुई हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हड़ताल पर जाएंगे व्यापारी
अमर उजाला से बातचीत में दवा व्यापारी मनोहर लाल, पीयूष सिंघी और हेमंत गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की यह लापरवाही जानलेवा है। सबसे स्वच्छ शहर के व्यापारी आज इतनी गंदगी में काम कर रहे हैं कि बीमार होने लगे हैं। हम सभी दवा व्यापारी हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। वैसे भी इस स्थिति में दुकान खोलना तो संभव नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें