फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 2: वेब सीरीज की शूटिंग यूपी के फुलेरा में नहीं, मध्य प्रदेश के इस जिले के गांव में हुई है

Wed, 25 May 2022 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

वेब सीरीज पंचायत के पहले सीजन के बाद दूसरा सीजन भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें यूपी का फुलेरा गांव दिखाया गया है, पर शूटिंग तो एमपी में हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 3
वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग ग्राम महोड़िया में हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज पंचायत के पहले सीजन के बाद दूसरा सीजन भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें यूपी का फुलेरा गांव दिखाया गया है, पर शूटिंग तो एमपी में हुई है।

अमेजन के प्राइम वीडियो के लिए बनी वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन भी खूब सराहा जा रहा है। स्टोरी, एक्टिंग और डायरेक्शन से लेकर हर बात को सराहा जा रहा है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि पंचायत का गांव यूपी के बलिया जिले में स्थित फुलेरा है। जिस गांव में शूटिंग हुई, वह यूपी के बलिया जिले से कई सौ किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का ग्राम महोड़िया है। 

वेब सीरीज के पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। खासकर ग्राम महोड़िया के रहवासी तो ट्रेलर आने के बाद से ही वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 3
वेब सीरीज की शूटिंग के लिए कलाकार और क्रू सीहोर की होटलों में रुके थे। - फोटो : सोशल मीडिया

दो महीने गांव में रहकर की शूटिंग
इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग ग्राम महोड़िया में हुई है। दो महीने तक कास्ट ने गांव में ही रहकर शूटिंग की है। वेब सीरीज में गांव के कई स्थानों को शूट किया गया है, जिसे देखकर गांव के रहवासियों में काफी उत्साह है।

गांव के लोगों ने भी दिखाई कलाकारी
ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में ही वेब सीरीज की पूरी शूटिंग हुई थी। इसमें गांव के लोगों को भी कई भूमिका दी गई थी। वेब सीरीज को हमने देखा है और बहुत अच्छा लग रहा है कि गांव में इस चर्चित वेब सीरीज को फिल्माया गया है। पंचायत भवन सहित गांव के स्थानों पर शूटिंग हुई थी। यह सब दृश्य अब वेब सीरीज के जरिये घर-घर पहुंच रहे हैं। पंचायत के पहले सीजन की शूटिंग 2019 में हुई थी, जिसके बाद 2021 में ही पंचायत का दूसरा सीजन शूट हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
वेब सीरीज के लिए जरूरी सामान इंदौर और भोपाल जैसे शहरों से मंगाया जाता था। - फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर में रुके थे कलाकार और क्रू
वेब सीरीज की शूटिंग के लिए कलाकार और क्रू सीहोर की होटलों में रुके थे। उन्होंने शूटिंग के लिए ग्राम महोड़िया के कुछ घरों को किराये पर भी लिया था। इस वेब सीरीज के लिए जरूरी सामान इंदौर और भोपाल जैसे शहरों से मंगाया जाता था। 

सीहोर में शूट होने वाली पहली सीरीज या फिल्म नहीं
सीहोर जिले में इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है। गंगाजल, आरक्षण, टॉयलेट एक प्रेमकथा जैसी फिल्मों के साथ-साथ आश्रम जैसी वेब सीरीज भी यहीं पर फिल्माई गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें