शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
क्या है हर घर जल मिशन
मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस योजना पर सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बुरहानपुर के भाइयों और बहनों को बधाई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया कि अगस्त 2019 में सिर्फ 37 फीसदी घरों से तीन साल से भी कम समय में 100% तक, मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला हर घर जल प्रमाणित जिला बन गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस उपलब्धि पर आज पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। एमपी में अब तक हर घर तक नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिशन के अंतर्गत अब तक 51 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। भारत सरकार द्वारा बुरहानपुर को हर घर जल सर्टिफाइड जिला घोषित किया गया है। जिले के समस्त 254 ग्राम "हर घर जल" प्रमाणित है। इस उपलब्धि पर आज पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित है।