फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2022: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने 36 घंटे के व्रत का किया पारण, तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 10:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
आस्था और विश्वास के पर्व छठ पर सोमवार सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की पूजा की और व्रत का पारण किया। लखनऊ में गोमती के घाट पर सुबह से ही श्रद्घालुओं जमावड़ा लग गया था। सूर्योदय के पहले ही व्रती महिलाएं दूध और पानी लेकर तैयार हो गई थीं और सूर्योदय होने पर अर्घ्य देकर अपने परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को खरना के साथ शुरू हुए 36 घंटे के व्रत का भी पारण किया।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
गोमती के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचे। भीड़ के प्रबंधन के लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
इस दौरान गोमती के घाटों पर लोकगीत गूंजते रहे और छठ मइया के जयकारे लगे।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
‘सुन ली अरजिया हमार ए छठी मईया, लिहलि अरघिया स्वीकार ए छठी मइया...,’ कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए... जैसे लोकगीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए समय-समय पर प्रदेश सरकार के मंत्री, अफसर आते रहे जिससे कि आमजन को कोई मुश्किल न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों पर नजर रख रहे थे। शनिवार को पर्व की तैयारियों को लेकर उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की थी और निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें