फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 43 लाख नकद व 26 लाख के सोने के साथ दो तस्कर दबोचे, यूं मिली सफलता

Tue, 11 Feb 2020 10:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बरामद नगदी व सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में कृष्णानगर पुलिस ने सोमवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान सोने के दो तस्कर पकड़े। आरोपियों से 26.48 लाख का सोना व 43.28 लाख नकद बरामद हुआ। डीसीपी दिनेश सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर रामकुमार यादव के नेतृत्व में एसआई टीपी सिंह, अरुण कुमार, कांस्टेबल सुनील राय, प्रमोद कुमार पांडेय, अमित कुमार व अभय त्यागी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। एक के बैग से 43 लाख 28 हजार रुपये मिले। दूसरे की तलाशी में 662 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 26 लाख 48 हजार रुपये है। एसीपी कृष्णानगर अमित कुमार राय के मुताबिक हरियाणा के सनौली नगला का परमेश कुमार और अयोध्या के पूरेभदर मिश्रा का अनुपम शुक्ल काफी समय से तस्करी करते हैं।

एसीपी कृष्णानगर के मुताबिक तस्कर कृष्णानगर, आशियाना, आलमबाग, चौक, गोमतीनगर सहित कई इलाके के बड़े कारोबारियों को तस्करी का सोना बेचते थे। जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश तो असलहा तस्कर की थी

पकड़े गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को रविवार देर रात दो युवकों के राजधानी में असलहा तस्करी कर लाने की सूचना मिली। सप्लाई कृष्णानगर इलाके में होनी थी। इसके बाद इंस्पेक्टर कृष्णानगर के नेतृत्व में टीम बनाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। जब तस्कर हाथ लगे तो पुलिस को लगा कि असलहे मिल गए, लेकिन जब बैग की तलाशी ली तो उसमें लाखों रुपये मिले। दूसरे युवक से सोना बरामद हुआ।

दूसरे युवक की तलाशी में पहले कुछ नहीं मिला। सख्ती पर उसकी बेल्ट से 662 ग्राम सोना बरामद हुआ। सोना बेल्ट के अंदर थैले में सोना छिपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों सिर्फ एजेंट हैं। असली तस्करों की तलाश जारी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें