आरपीएफ व जीआरपी मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से 195 कछुए बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि जम्मूतवी वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) की जनरल बोगी में टीम ने जांच कर सुल्तानपुर में कछुओं को बरामद किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कछुए बरामद
- फोटो : अमर उजाला
कछुए तीन बैग में भरे हुए थे। हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव के सलीम व अखिलेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 5
आरपीएफ व जीआरपी
- फोटो : अमर उजाला
तीन तस्करी कर कोलकाता जा रहे थे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान लूटने वाला शातिर बहराइच निवासी हकीक जीआरपी के हत्थे चढ़ा है।
चारबाग रेलवे स्टेशन जीआरपी के उपनिरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि शातिर के पास से दो मोबाइल, सोने के दो झुमके, अंगूठी व चांदी की एक पायल के साथ ही 35 सौ रुपये बरामद किए हैं।