फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचलकर अलग हो गया युवक का पैर, सड़क हादसों में दो की मौत व 12 जख्मी, तस्वीरें

Sat, 11 Nov 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसों में वैन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि शिक्षिका समेत 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। (हादसे में युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया।)
विज्ञापन

2 of 4
इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि इटौंजा के खोरिया गांव निवासी शिव बहादुर का बेटा चंद्रशेखर विकासन नगर निवासी अतुल दुबे का वैन चलाता था। शनिवार सुबह वह वाहन मालिक  की करीबी इटौंजा के वार्ड नंबर पांच निवासी हेमा श्रीवास्तव को महाराज टीकन नाथ शिक्षा निकेतन मिसुपिपरी छोड़ने जा रहा था। कुम्हरावां रोड स्थित भिखारीपुर-महोना के पास उल्टी दिशा से आ रही बेकाबू डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

3 of 4
हादसे में वैन में सवार दोनों लोग घायल हो गए और चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने चालक रिंकू को मृत घोषित कर दिया। जबकि हेमा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ले ली है। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने वैन मलिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

4 of 4
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि इटौंजा के वार्ड नंबर पांच निवासी रमजान का बेटा शफीक (30) टेलर था। शनिवार सुबह वह इटौंजा से माल लादकर टैंपो से लखनऊ जा रहा था। साढ़ामऊ अस्पताल के पास टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार शफीक  समेत, विशाल, अंकिता, धर्मेंद्र, इटौजा निवासी हिना व सितापुर के रामपुर कलां निवासी रामनाथ, कमलापुर निवासी दीपू सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल ले गई, जहां से शफीक ट्रॉमा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें