सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर इन दिनों उनके अपने ही हमलावर हैं। एक ओर चाचा शिवपाल यादव अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के सम्मान और अपनी उपेक्षा को लेकर भतीजे पर हमला कर रहे हैं तो वहीं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी अखिलेश को झटके दे रहे हैं। ऐसे में यूपी की सियासत बड़े उलटफेर के संकेत दे रही है। ओमप्रकाश राजभर ने तो दो टूक अपनी बात कह भी दी है।
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को गठबंधन से बाहर किया तो वो बसपा से गठबंधन की बात करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती भी गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के लिए संघर्ष करती हैं।