फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Prithviraj: अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी के साथ देखी 'सम्राट पृथ्वीराज', बोले- ये दौर राष्ट्रभक्ति की फिल्मों का, तस्वीरें

Thu, 02 Jun 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग का आयोजन लखनऊ के लोकभवन में गुरुवार को किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित यूपी कैबिनेट के सदस्यों ने फिल्म देखी और खूब प्रशंसा की।

स्क्रीनिंग के लिए फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निर्देशक डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ ही फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे। स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी को फिल्म निर्माण से जुड़ी कई बातें बताई। मुख्यमंत्री ने भी उनकी बातों को ध्यान से सुना। स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि हमारे इतिहास का भी आईना है। राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह की फिल्मों का बनना बहुत जरूरी है। इसमें उत्तर प्रदेश के कई स्थानों का वर्णन है। उन्होंने खासतौर से कन्नौज का जिक्र किया और चुटकी भी ली। कहा कि कन्नौज इत्र और गोबर अब दोनों के लिए जाना जा रहा है। इस फिल्म में भी कन्नौज का महत्वपूर्ण जिक्र है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
अक्षय कुमार ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि आपने जिस मन से इस फिल्म को देखा उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म देखने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अक्षय कुमार। - फोटो : amar ujala
इस दौरान मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा की बॉलीवुड में समय-समय पर फिल्मों का फ्लेवर बदलता रहता है। इस समय राष्ट्रभक्ति की फिल्मों का दौर चल रहा है। हम ऐसे कई और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से वह लगातार इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता अक्षय कुमार, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या व अन्य अभिनेता व उत्तर प्रदेश के मंत्रीगण।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें