इस दौरान सवारी वाहन जैसे ऑटो, विक्रम व ई रिक्शा आदि को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, टेढ़ी बाजार, हनुमानगढ़ी, अशर्फी भवन, श्रृंगार हाट आदि से श्रीरामजन्मभूमि जाने वाले रास्तों पर आरएएफ व सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।