फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास के अध्यक्ष घोषित होते ही झूम उठी रामनगरी अयोध्या, संतों ने कही ये बातें

Thu, 20 Feb 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
महंत नृत्य गोपाल दास के अध्यक्ष घोषित होते ही अयोध्या में उल्लास छा गया। संतों ने फूलों की होली खेली। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में महंत नृत्यगोपाल दास को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर रामनगरी खुशी से झूम उठी। मंदिरों में संतों ने फूलों की होली खेली और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। दिनभर अयोध्या के संत-धर्माचार्य जहां बैठक को लेकर कयास लगाते रहे। शाम होते ही रामनगरी को एक बार फिर शुभ समाचार मिला। रामजन्मभूमि निर्माण के लिए बनाए गए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपाल दास को शामिल न किए जाने से संतों ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया। गृहमंत्री अमित शाह ने महंत नृत्यगोपाल से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया।
विज्ञापन

2 of 5
संतों ने फूलों की होली खेली। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 17 फरवरी को ट्रस्ट के सदस्यों बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, डॉ.अनिल मिश्र व चंपत राय ने उनसे मुलाकात कर ट्रस्ट की बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया था। बुधवार को ट्रस्ट की बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से महंत नृत्यगोपाल दास को अध्यक्ष पद के लिए चुना। इससे पूर्व रामनगरी बुधवार सुबह से ही ट्रस्ट की बैठक को लेकर उत्सुक नजर आई। शाम को जैसे ही नृत्यगोपाल दास को अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिली रामनगरी में हर्ष का माहौल छा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ज.गु.रामदिनेशाचार्य एवं कन्हैयादास - फोटो : अमर उजाला
संत समाज का बढ़ा गौरव :  ज.गु.रामदिनेशाचार्य
यह स्वागतयोग्य कदम है। महंत नृत्यगोपाल दास की कीर्ति का परिणाम सामने आया है। वे संत समाज के लिए गौरव हैं, भगवान श्रीराम का मंदिर संतों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का सपना है, इस सपने को महंत नृत्यगोपाल दास ने वर्षों तक जीया है। संत समाज का इस निर्णय से गौरव बढ़ा है, हम मुदित है।  

गरिमा के अनुरूप बनेगा राममंदिर : कन्हैयादास
महंत नृत्यगोपाल दास व चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल किए जाने पर मैं ट्रस्ट के सदस्यों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। राममंदिर मुक्ति आंदोलन के हर पड़ाव पर महंत नृत्यगोपाल दास व चंपतराय हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे। अब संशय नहीं है। शीघ्र ही अयोध्या की गरिमा के अनुरूप मंदिर बनेगा।

 

4 of 5
सुरेश दास व राजकुमार दास - फोटो : अमर उजाला
शीघ्र पूरी होगी राममंदिर निर्माण की चाहत : सुरेश दास
दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों का निर्णय स्वागत योग्य है। महंत नृत्यगोपाल दास ने आजीवन राममंदिर के लिए संघर्ष किया, यह उनके संघर्ष की ही विजय है। अब करोड़ों हिंदु भक्तों की मनोकामना शीघ्र पूरी होगी और रामलला टेंट से बाहर होंगे। राममंदिर अयोध्या की गरिमा के अनुरूप भव्यतम बनेगा।

ट्रस्ट का निर्णय स्वागतयोग्य : राजकुमार दास
श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा राममंदिर आंदोलन में महंत नृत्यगोपाल के किए गए योगदान का ही परिणाम रहा कि उन्हें ट्रस्ट में जगह मिली है। ट्रस्ट के सदस्यों ने सूझबूझ का परिचय दिया है। महंत नृत्यगोपाल दास व चंपत राय को जगह देने से ट्रस्ट सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरद शर्मा व रामदास - फोटो : अमर उजाला
शीघ्र होगा दिव्य-भव्य राममंदिर का निर्माण : शरद शर्मा
विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा महंत नृत्यगोपाल दास का अध्यक्ष बनना रामनगरी के लिए गौरव का विषय है। ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपाल दास के रूप में परिपक्व जुझारू व्यक्ति के समावेश होने से ट्रस्ट और भी प्रखर हो गया है। वे संतों व समाज के बीच समन्वय स्थापित करते रहे हैं। शीघ्र ही दिव्य मंदिर का निर्माण होगा।

अयोध्या के लिए सौभाग्य की बात: रामदास
नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि यह अयोध्या के लिए सौभाग्य की बात है। ट्रस्ट में उनकी उपस्थिति का इंतजार संत समाज को बेसब्री से था। राममंदिर मुक्ति आंदोलन में महंत नृत्यगोपाल दास व चंपत राय अग्रणी भूमिका में रहे। वे सदैव अयोध्या के संत समाज का नेतृत्व करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें