ज.गु.रामदिनेशाचार्य एवं कन्हैयादास
- फोटो : अमर उजाला
संत समाज का बढ़ा गौरव : ज.गु.रामदिनेशाचार्य
यह स्वागतयोग्य कदम है। महंत नृत्यगोपाल दास की कीर्ति का परिणाम सामने आया है। वे संत समाज के लिए गौरव हैं, भगवान श्रीराम का मंदिर संतों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का सपना है, इस सपने को महंत नृत्यगोपाल दास ने वर्षों तक जीया है। संत समाज का इस निर्णय से गौरव बढ़ा है, हम मुदित है।
गरिमा के अनुरूप बनेगा राममंदिर : कन्हैयादास
महंत नृत्यगोपाल दास व चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल किए जाने पर मैं ट्रस्ट के सदस्यों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। राममंदिर मुक्ति आंदोलन के हर पड़ाव पर महंत नृत्यगोपाल दास व चंपतराय हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे। अब संशय नहीं है। शीघ्र ही अयोध्या की गरिमा के अनुरूप मंदिर बनेगा।