फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें अयोध्या का माहौल, ढांचा विध्वंस के फैसले पर संतों ने जताई खुशी, मिठाइयां बांटी

Wed, 30 Sep 2020 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
फैसला आने के बाद जश्न मनाते संत - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के 28 साल बाद सीबीआई कोर्ट द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर राम की नगरी में जश्न का माहौल है। फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ता व संतों ने जय श्री राम के नारे लगाए और मिठाइयां बांटी।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
संतों ने खुशी जताते हुए कहा कि मामले में न्याय हुआ है। सत्य की जीत हुई है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और अब सभी को बरी कर दिया गया है। यह सब राम की कृपा से ही संभव हो सका है।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ढांचा विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत 32 लोग आरोपी थे। कोर्ट ने अपने फैसले में सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।



 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने यह माना है कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं। कुछ अराजक तत्वों ने इस कार्य को अंजाम दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
फैसला सुनने के लिए पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोर्ट में मौजूद नहीं थे। इन सभी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुना। (जश्न मनाते साधु संत।)
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
संतों ने जय श्री राम के नारे लगाए और कहा कि अब अयोध्या का विकास होगा। सारे मामलों का निपटारा हो चुका है।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या हनुमानगढ़ी में जय श्रीराम का जय घोष करते संत व भक्त। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी रहे सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बाहर निकले और विजयी मुद्रा में दिखे। यहां विश्नोहर पुर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें