अस्पताल का टूटा गेट
- फोटो : amar ujala
कैसरबाग के कंधारी बाजार निवासी तेज कुमार की पत्नी सुनीता की तबीयत रविवार को खराब हो गई थी। परिजन उसे झलकारी बाई महिला अस्पताल ले गए। आरोप है कि डाक्टर ने सर्जरी से डिलिवरी की बात कही। वे इनकार कर दिए। सोमवार को नॉर्मल डिलीवरी हुई। बच्चे के जन्म के बाद सुनीता को वार्ड में शिफ्ट किया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद भी नर्सिंग स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। सामान्य बात कहते हुए वार्ड में लिटा दिया। कुछ देर बाद फिर तबीयत बिगड़ गई। वे डॉक्टर और स्टाफ को बुलाते रहे लेकिन कोई नहीं आया।